Ranchi: कांके में बड़ा हादसा, ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उनकी नाबालिग बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कांके रोड को जाम कर दिया है। यह घटना कांके थाना क्षेत्र के जोड़ा पुल के पास घटी।

हेडक्वार्टर डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों की पहचान रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकेट्री एंड एलायड साइंसेज) की नर्स रश्मि कश्यप और उनकी नाबालिग बेटी के रूप में हुई है।

हादसा उस समय हुआ, जब रश्मि अपनी बेटी को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थीं। एक तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रश्मि कश्यप कांके के चूड़ी टोला में रहती थीं। उनके पति अफ्रीका में कार्यरत हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ की नाराजगी को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। कांके थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार, सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।  

स्थानीय लोगों का कहना है कि कांके रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों की वजह बनती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और स्कूलों के समय पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK