
रांची। रांची सिविल कोर्ट से सब इंस्पेक्टर रमेश भारती को बड़ा झटका लगा है। वह शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी है।
सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त के कोर्ट ने रमेश भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी है। रमेश पर रांची में पढ़ाई कर रही छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
रमेश मूलरूप से गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, जो सिमडेगा में पदस्थापित है। युवती की शिकायत पर रांची के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि युवती और आरोपी के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी।
आरोपी अक्सर छात्रा के हॉस्टल आता था और कार में बैठकर पुंदाग स्थित फ्लैट में ले जाकर संबंध बनाता था। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने मारपीट कर शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद युवती ने प्राथमिकी दर्ज करायी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK