Ranchi: 64,628 लोगों को मिली पेंशन राशि, जिनका पैसा नहीं आया वे करें ये काम

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची। शनिवार को इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी और बड़ी खुशखबरी आई है। रांची जिला प्रशासन ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 64,628 लोगों को पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी है।

इस योजना में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लोगों को हर महीने 1,000 की पेंशन दी जाती है। ये भुगतान आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट के जरिए सीधे किए गए हैं।

किस योजना में कितनों को मिले पैसे?

वृद्धावस्था पेंशन योजना

  • लाभुक: 52,653
  • भुगतान अवधि: अप्रैल से मई 2025
  • हर महीने 1,000

 विधवा पेंशन योजना

  • लाभुक: 11,623
  • भुगतान अवधि: अप्रैल से जून 2025
  • हर महीने 1,000

दिव्यांग पेंशन योजना

  • लाभुक: 352
  • भुगतान अवधि: अप्रैल से जून 2025
  • हर महीने 1,000

जानें जिनका पैसा नहीं आया, वे क्या करें?

जिन लाभुकों को अब तक पेंशन की राशि नहीं मिली है, उन्हें अपने बैंक खाते की आधार लिंकिंग (सीडिंग) की जांच करानी चाहिए। इसके लिए वे अपने प्रखंड, अंचल कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर सकते हैं।

अब पेंशन पाने वालों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी है। अभी तक 65,142 में से सिर्फ 13,497 लोगों ने ही यह सर्टिफिकेट बनवाया है। प्रशासन ने सभी से जल्द से जल्द डीएलसी बनवाने की अपील की है, ताकि पेंशन में कोई रुकावट न आए।

यहां बनवाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट?

जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे जरूरी दस्तावेज पूरे रखें और समय पर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें पेंशन राशि मिलती रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail।com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat।whatsapp।com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK