
- ट्रक चालक और खलासी को भेजा गया गुमला जेल
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। पुलिस ने गुप्त सूचना पर बंद ट्रक कंटेनर को रोका। पूछताछ में चालक ने बताया कि इसमें प्लाईवुड लोड है। शक होने पर पुलिस ने ट्रक की जांच की। इसमें मिले सामान को देखते पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में लेकर गुमला जेल भेज दिया।
गुमला पुलिस को फिर मिली बडी सफलता मिली है। पुलिस ने बंद ट्रक कंटेनर में अवैध शराब की 6,85 पेटी जब्त की। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 55 लाख रुपये है। पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां ने बताया कि 3 अगस्त, 2025 को गुप्त सूचना मिली कि एक बंद कंटेनर ट्रक (नंबर एच.आर 61 ई.9722) में काफी मात्रा में अवैध शराब लोड है। यह सिसई वाईपास से होकर रांची जाने वाली है।
उक्त गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया। इसमें पुनि सिसई अंचल सुरेश कुमार सिंह, पुअनि भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, पुअनि मंटू चौधरी, सअनि प्रदीप कुमार, हवलदार अलेक्सजेंडर, गृहरक्षक बुधवा उरांव एवं पुलिस बल के जवान (सभी भरनो थाना) शामिल थे।
पुलिस कप्तान के निर्देश पर भरनो थाना के समक्ष बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता ब्लॉक कर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस क्रम में नावाटोली से रांची की ओर एक कंटेनर ट्रक आता दिखाई दिया। उसे पुलिस बल के सहयोग से रोका गया। उक्त ट्रक के चालक और खलासी को उक्त ट्रक से नीचे उतारकर उनका नाम पता आदि पूछा गया।
चालक ने अपना नाम वीर सिंह (21, पिता-कवर सिंह, हरियाणा, जिला रोहतक, थाना कलानोर, ग्राम खेराटी निवासी) बताया। खलासी संदीप (20, पिता-भीम सिंह, हरियाणा, जिला पानीपत थाना मतलोडा, ग्राम नैन निवासी) बताया। पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक में प्लाईवुड लोड है।
हालांकि उनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर बंद कंटेनर ट्रक को पुलिस ने खुलवाया। उसके अंदर से काफी मात्रा में अवैध लोड शराब पाई गई। उक्त शराब से संबंधित कागजात की मांग की गई। उन्होंने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया, ना ही संतोषजनक जबाब दिया।
मैकडॉवेल कंपनी का 1,80 एम.एल. की 195 पेटी (एक पेटी में 48 पीस), मैकडॉवेल कम्पनी 3,75 एम.एल. की 295 पेटी (एक पेटी में 24 पीस), इंपीरियल ब्लू कम्पनी का 7,50 एम.एल. की 195 पेटी (एक पेटी में 12 पीस) कुल अवैध शराब 685 पेटी मिली। इसका अनुमानित मूल्य 55 लाख, 66 हजार, 200 रुपये है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK