
पिठोरिया। पिठोरिया गांव निवासी और भारतीय सेना में सेवा दे चुके वीर जवान पीरु गोप आज सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे। जैसे ही उनकी वापसी की सूचना गांव वालों को हुई, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के मुख्य चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
पीरु गोप ने सेना में 24 वर्ष 13 दिन तक देश की सेवा की। इस दौरान वे विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात रहे और कई अहम अभियानों में हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद निरोधी दस्ते में सर्वाधिक ऊंचाई पर 12 वर्ष अपनी सेवा दी। सेना में सर्वोत्तम योगदान के लिए इन्हें सैन्य सेवा पदक और विशेष सेवा पदक का सम्मान मिला।
वे 19 जुलाई, 2002 को सेना की नौकरी में गये और 31 जुलाई, 2025 को सेवानिवृत्त हुए। गांव के ही डीएसपी वरुण रजक ने पीरु गोप का स्वागत करते हुए कहा कि सेना पर सभी देशवासियों को गर्व है। उनकी देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण की भावना गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी है।
सेवानिवृत्त होकर लौटे पीरु गोप ने कहा, “देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा। अब मैं गांव में रहकर समाज की सेवा करना चाहता हूं। युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करूंगा।”
ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बुजुर्ग भी मौजूद थे।
गांव के पंचस श्रवण गोप ने कहा कि पीरु गोप जैसे सपूत पर पूरे गांव को गर्व है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से युवा औरपीढ़ी को नई दिशा मिलेगी।
मौके पर डीएसपी वरुण रजक, मुखिया मुन्नी मुंडा, पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप, दिलेश्वर साहू, मधु साहू, भीम गोप, दीपक चौरसिया, विक्की गोप, रामलगन महली, बबलू महतो, चिराग जायसवाल एवं अन्यान्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK