साथी, डॉन, आशा व जागृति योजना से लोग हो रहे हैं जागरूक

झारखंड
Spread the love

  • कांके प्रखंड के बुकरु में चलाया गया जागरुकता अभियान

रांची। कांके प्रखंड की ग्राम पंचायत बाढू के ग्राम बुकरु में जागरुकता अभियान 2 अगस्‍त, 2025 को चलाया गया। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन एवं डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।

इसमें कांके प्रखंड के पीएलवी जमील अख्तर, मो आमिर सुहैल, देवंती कुमारी, बबीता कुमारी, भानु देवी, मासिरा खातून, मालती देवी, सरिता कुमारी, दीपक मुंडा और ग्रामीण उपस्थित थे।

विधिक जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से साथी योजना, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, स्पॉन्सरशिप योजना, विधवा पेंशन, बाल आशीर्वाद योजना, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, पारिवारिक हिंसा, जमीन विवाद और कई तरह के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों को दी गयी।

पीएलवी जमिल अख्तर ने डॉन योजना के तहत नशा उन्मूलन पर भी फोकस किया। पीएलवी बबिता कुमारी व भानु देवी ने आशा और जागृति योजना पर भी फोकस किया।

डालसा के कार्यरत सभी पीएलवी ने आगामी 13 सितंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी। डोर-टू-डोर कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK