
- सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर संचालित हुईं गतिविधियां
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर उपायुक्त के निर्देश पर जिले भर में गंभीर तीव्र कुपोषण से पीड़ित बच्चों की स्क्रीनिंग एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह गतिविधियां सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर संचालित हुईं। इनमें बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण स्थिति का आकलन एवं माताओं को स्तनपान के महत्व पर विस्तृत परामर्श प्रदान किया गया।
स्तनपान के प्रति समुदाय में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पारंपरिक नृत्य एवं गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों में स्तनपान के शिशु के स्वास्थ्य, विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
जनसंपर्क विभाग की एलईडी वैन एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार कर माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं परिवारों को स्तनपान के लाभों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की सक्रिय भागीदारी रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK