विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों को नमन और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। विश्व आदिवासी दिवस पर गुमला जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन सादगीपूर्वक 9 अगस्‍त को किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुआ।

इस क्रम में बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा, परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का एवं स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात चंडाली स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में आदिवासी महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति के कक्षा 10वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 65 छात्र-छात्राओं और कक्षा 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 28 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, 12वीं में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए पीवीटीजी समुदाय के 12 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं मातृभाषा से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, पढ़ाई नहीं छोड़ें। जीवन संघर्षमय है, पर जीत उसी की होती है जो संघर्ष से निकलने का साहस रखता है।

उपायुक्‍त ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा सीखने, अपने अधिकारों की जानकारी रखने और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जिससे जीवन को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,  जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी,एसडीपीओ, जिला उत्पाद पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में जनसंपर्क विभाग की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK