
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसमें सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विस्फोट सर्चिंग अभियान के दौरान हिंदूकोचा गांव के पास हुआ। इसे नक्सलियों ने लगाया था।
सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान क्षेत्र में तलाशी कर रहे थे। इसी क्रम में नक्सलियों द्वारा जमीन में बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गए। घायल जवानों को जंगल से निकालकर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सारंडा वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं। इनमें मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन, अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहार, चंदन लोहार, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा जैसे कुख्यात नेता शामिल हैं। ये नक्सली जंगल के कई इलाकों में आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।
सुरक्षा बलों के अनुसार, इन आईईडी में हल्का दबाव पड़ते ही विस्फोट हो जाता है, जिसके कारण अब तक कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। फिलहाल क्षेत्र में अभियान तेज कर दिया गया है। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK