
- ऑपरेशन सिंदूर व पीएम के सैन्य प्रेम को कागजों पर उकेरेंगे विद्यार्थी
- रांची के नागरिकों के लिए सांसद तैयार करा रहे परिवार सुरक्षा पुस्तिका
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 28 अगस्त से 3 सितंबर, 2025 तक रांची में ‘सांसद कला महोत्सव’ मनाया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यालयों के 8वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने 7 अगस्त को मीडिया को दी। श्री सेठ ने बताया कि
श्री सेठ ने बताया कि चित्रांकन प्रतियोगिता का थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर” और “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सैन्य प्रेम’ है। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैन्य प्रेम के प्रति जागरुकता लाना है। उनकी रचनात्मकता को सार्वजनिक पटल पर दिखाना है।
रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि इस महोत्सव के लिए रांची के 50 से अधिक विद्यालयों से संपर्क करने का लक्ष्य लिया है। इसमें 20000 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए एक समिति का भी गठन किया गया है। समिति के लोग सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों से भी संपर्क करेंगे। सबसे उत्कृष्ट पेंटिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि 2 घंटे की प्रतियोगिता में बच्चों को ऑन स्पॉट पेंटिंग करनी है। सभी विद्यालयों से श्रेष्ठ पांच पेंटिंग्स का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद ऐसे श्रेष्ठ पांच पेंटिंग्स के विजेताओं की एक बार फाइनल प्रतियोगिता होगी, उसमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इसके लिए गठित आयोजन समिति में संयोजक मनोज कुमार गुप्ता के अलावे राजीव सहाय, शुभंकर चौधरी, रूही उज्ज्वल, धनंजय कुमार, रमेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार शामिल हैं।
रक्षा राज्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी की रांची लोकसभा क्षेत्र के परिवारजनों के लिए परिवार सुरक्षा पुस्तिका तैयार की जा रही है। इसका नि:शुल्क वितरण रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए किया जाएगा। इस परिवार सुरक्षा पुस्तिका का उद्देश्य परिवार की सारी जानकारी को एक जगह एकत्र करके रखना है।
श्री सेठ ने बताया कि इसमें परिवार के सभी सदस्यों का विवरण, आधार नंबर, बैंक खाता का डिटेल, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा पॉलिसी, राशन कार्ड, जमीन जायदाद का विवरण, परिसंपत्तियों सहित अन्य कई प्रकार की जानकारियां एक जगह रखी जा सकेंगी।
श्री सेठ ने कहा कि लंबे समय से उनके दिमाग में यह बात चल रही थी कि लोग अपने परिवार की जानकारियां एक जगह इकट्ठी करके रख सकें, ताकि आपात स्थिति में उसका उपयोग हो सके। इसी उद्देश्य के तहत उन्होंने इस पुस्तिका को तैयार कराई है और बहुत जल्द ही इसका वितरण भी आरंभ किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK