
- एक दूसरे का रिफ्रेंस देकर कारोबार को दे रहे बढ़ावा: किशोर मंत्री
रांची। बिजनेस क्रिएशन ऑफ इंडिया (बीसीआइ) टाइटेनियम रांची की बैठक शनिवार को स्थानीय होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए संगठन की अध्यक्ष हिमानी गुप्ता ने कहा कि सदस्यों के सहयोग पिछले माह बीसीआई टाइटेनियम के सदस्यों ने करोड़ों का कारोबार किया है।
मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि बीसीआई टाइटेनियम के गठन के छह माह में सदस्य आपसी सहयोग से कारोबार को नई गति दे रहे हैं। ऐसे ही एक दूसरे का सहयोग करेंगे तो सदस्यों का कारोबार निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। मिलने जुलने से कारोबार बढ़ता है।
बैठक में सभी सदस्यों ने पिछले एक माह के व्यापारिक प्रदर्शन की समीक्षा प्रस्तुत की। व्यापार बढ़ाने को लेकर अनुभव साझा किए। बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक में फिजिशियन और डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ आशुतोष सिंह ने फिट रहने के गुर बताएं।
इस अवसर पर निदेशक धीरज ग्रोवर, शिव कुमार, बीसीआइ टाइटेनिमय की उपाध्यक्ष डॉ शिप्रा साह, सचिव अनूज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी, रीता पाठक, शिल्पा केजरीवाल, अभिषेक रंजन, सुबोध कुमार, अनुमप गुप्ता, प्रियंका शास्त्री, नीरज कुमार रंधीर सिंह, विवेक बाजोरिया समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK