विधायक सुखराम उरांव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। किडनी में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस की वजह से वे लंबे समय से बीमार थे।

इस दुखद अवसर पर चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा “निशब्द हूं, झारखंड की आत्मा से एक युग का अंत। नहीं रहे मेरे गुरुजी..!”

विधायक उरांव ने कहा कि दिशोम गुरु सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन की आत्मा थे। “बाबा की बात ही अलग थी। बाबा ने अलख जगाया, झारखंड बनाया और हम सभी को पहचान दिलाई।”

शिबू सोरेन को उन्होंने अपना राजनीतिक मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि बाबा का संघर्ष, उनकी सादगी और आदिवासी हितों के लिए उठाई गई आवाज झारखंड के हर जन-जन के दिल में बसी है।

सुखराम उरांव ने यह भी कहा कि शिबू सोरेन का जाना व्यक्तिगत रूप से उनके लिए गुरु के बिछड़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा बाबा की सीख को आत्मसात कर जनसेवा के रास्ते पर चलते रहेंगे। झारखंड की राजनीति में यह शून्य भरना मुश्किल होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *