
- स्वास्थ्य में सुधार, डॉक्टरों ने कहा- घबराने की बात नहीं
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। बीपी और शुगर लेवल अधिक हो जाने के कारण उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, देव की हालत फिलहाल स्थिर है। लगातार निगरानी में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति सामान्य हो रही है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
इधर, विधायक के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल दिखा। शनिवार को झामुमो नेता एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत कई लोग मेडिका पहुंचे। अनंत प्रताप देव से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया।
श्री ठाकुर ने चिकित्सकों से विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व मंत्री ने कहा कि देव की हालत अब बेहतर है और घबराने की कोई बात नहीं है। उन्होंने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK