हर घर तिरंगा को लेकर की बैठक, दलगत से ऊपर उठकर सहयोग की अपील

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी सदर प्रखंड की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विवेक चौहान  के अध्यक्षता में शांति आश्रम में हुई। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद व जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक पशुपति नाथ पारस, लक्ष्मी नारायण भगत थे।

इस अवसर पर राकेश प्रसाद ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में राष्ट्र का कार्यक्रम है। इसमें दलगत भावना से ऊपर होकर सभी लोगों के सहयोग निश्चित करने की जरूरत है। देश की आजादी में सभी वर्गों का योगदान रहा है। हम सभी भारतवासी राष्ट्रीय झंडे के नीचे खड़े होते हैं।

पशुपतिनाथ पारस ने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, वीर शहीदों के स्मृति स्थल की साफ सफाई एवं पुष्पांजलि अर्पण, हर घर तिरंगा सामाजिक सहभागिता के साथ लोगों को लगाने के लिए प्रेरित करना भाजपा की एक-एक कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेवारी है।

कार्यक्रम में सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि, गठन अधिकारी, वरिष्ठ कनिष्ठ नेता,सामाजिक संगठन के साथ मिलकर कार्यक्रम विजय उत्सव के रूप में सफल बनाने की बात कही।

विवेक चौहान ने कहा कि विगत वर्षों में भी भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता स्वयं उत्साहित होकर कार्यक्रम को सफल किए थे, जिसमें समाज ने सहयोग किया था। अपने देश की पराक्रम और शक्ति देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए लोगों की याद में तिरंगा हर घर में लगाएंगे।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सुनील महली, संदीप साहू, अमित कुमार साहू, निखिल कुमार,महादेव उरांव, सुखनाथ उरांव उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *