
रांची। सावन महीने में झूला झूलने की परंपरा पारिवारिक एकता एवं प्रेम का अद्भुत प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव ने भी माता पार्वती के लिए झूले का इंतज़ाम किया था। यह विचार कोकर स्थित निरामया परिसर में आयोजित लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट की महिला सदस्यों द्वारा आयोजित झूलनोत्सव समारोह के दौरान लायन्स इंटरनेशनल जिला 322ए की प्रथम उपजिलापाल लायन शुभ्रा मजूमदार ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन की विजेता स्नेहा भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। शिवानी सोनी एवं शायरी अग्रवाल की देखरेख में संपन्न कार्यक्रम का संचालन जुथिका सान्याल ने किया। अंजना गट्टानी ने तंबोला खेल कराया।
शायरी अग्रवाल सावन क्वीन बनीं और प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता क्रमशः अनीता झा एवं अंजना गट्टानी घोषित हुईं। 75 वर्षीय अमरचंद बेगानी एवं मनोज नरेडी संयुक्त रूप से सावन किंग बने। बच्चों की श्रेणी में अदिति ओहदार सावन टीन एवं जिज्ञासा सोनी उप विजेता रहे। दर्शिल सिद्धि ने “मिस्टर टीन” का खिताब पाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष भारतेन्दु झा ने की। उपस्थित लोग कार्यक्रम में एफ़जेसीसीआई अध्यक्ष परेश गट्टानी, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, पूर्व जिलापल कमल जैन, क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल रामसिसरिया, कुमुद झा, मनोज नरेडी, अनुपमा लोचन, प्रदीप जैन, रतनलाल अग्रवाल, नरेश कुमार, संजय पोद्दार, दिवाकर राजगड़िया, सचिव अमित कुमार सहित क्लब के सदस्य नीरजकांत साहा, रामकृष्ण, दिनेश लाल ठाकुर, देवाशीष सानयाल, रोहित जयसवाल, रवि आनंद, रामबालक वर्मा, कृष्ण गोपालका, अजित गुप्ता, नीरजकांत साहा, रेणु जयसवाल, प्रीति, श्वेता साहा, शीतलनाथ ओहदार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK