- छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए रोज किताब पढ़ने की आदत डालना जरूरी : नसीम अहमद
रांची। रीडिंग कैंपेन के तहत कांके स्थित राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, ख़िजुरटोली में लाइब्रेरी मोबाइल वैन आई। इसके बाद स्कूल में छात्रों को स्वतंत्र पठन, कहानी पठन इत्यादि गतिविधि कराई गई। छात्रों ने काफी उत्सुकता के साथ विभिन्न पुस्तकों का अवलोकन सहित पठन किया।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता सह विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताब का पठन-पाठन बेहद जरूरी है। प्रतिदिन रीडिंग कर बच्चों में आदत डालना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा रूम टू रीड इंडिया, यूनिसेफ, शिक्षा में कार्यरत विभिन्न सीएसओ पार्टनर के सहयोग से 15 अगस्त से 10 सितंबर तक रीडिंग कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है।

26 दिनों के तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक दिन स्कूल स्तर की गतिविधि निर्धारित की गई है। इन गतिविधियों में किताबों को पढ़ने से लेकर कहानी सुनने और किताबों में बनी चित्रों के साथ रोचक तरीके तरीके से जुड़ना सिखाया गया है। 1 सितंबर को रेड और फोन आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे शिक्षक पदाधिकारी समुदाय द्वारा अलग-अलग जगह पर किताबें पढ़ी जाएगी। 10 सितंबर को इसका कार्यक्रम का समापन राज्य स्तर पर किया जाएगा।
यह पहल राज्य के कार्यक्रम ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण’ के अनुरूप है। इसका उद्देश्य बुनियादी शिक्षा को मजबूत करते हुए पुस्तकों के प्रति प्रेम जगाना है। आज इस कार्यक्रम में शिक्षक सुभाष उरांव, शहजादा, शमशाद बेगम व रूम टू रीड से विजय सिंह मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK