
रांची। सार्वजनिक स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देने के संदेश के साथ न्यायायुक्त ने जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ मिलकर शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। यह स्वच्छता अभियान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के हालिया निरीक्षण के बाद प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में शुरू किया गया है। यह पहल रांची बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और कई अधिवक्ताओं के सहयोग से चलाया जा रहा है।
इस अभियान की शुरुआत न्यायायुक्त द्वारा की गई। इसमें न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने झाड़ू उठाकर स्वच्छता के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर न्यायायुक्त ने कहा कि न्यायालय परिसर की सफाई और गरिमा बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि यह संस्था की प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी इसी भावना को दोहराया। अधिवक्ताओं व कर्मचारियों से अपने आसपास की स्वच्छता की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। यह पहल बार और बेंच दोनों द्वारा प्रतिबद्धता और उत्साह के एक नए स्तर को दर्शाती है। एक सामान्य उद्देश्य के लिए सर्वोत्तम समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
यह अभियान 10 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें सभी कोर्ट ब्लॉक, प्रतीक्षा क्षेत्र, रिकॉर्ड कक्ष और आसपास के रास्तों की सफाई की जाएगी। कोर्ट स्टाफ, पैरा लीगल वॉलंटियर्स और बार के सदस्यों सहित कई स्वयंसेवकों ने इस नागरिक जिम्मेदारी में भाग लेने की शपथ ली है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK