झामुमो किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू सिंह ने रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

लक्ष्मी प्रसाद सिंह

पलामू। झामुमो किसान मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष बशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने दिवंगत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री स्व. रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

बबलू सिंह ने स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कहा कि उनका असामयिक निधन झारखंड की राजनीति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने स्व. सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन एवं पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। कहा कि पार्टी परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। बबलू सिंह ने कहा कि रामदास सोरेन जी हमेशा दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करते रहे। वे हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी कमी को पूरा कर पाना असंभव है।

मौके पर झामुमो किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK