खूंटी। बड़ी और दुखद खबर झारखंड के खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद होने के चार दिनों बाद मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि 18 अगस्त को उलिहातु बड़काटोली गांव के पास कारो नदी में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सोटेया गांव निवासी सोनू उरांव (25) के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में माना गया था कि सोनू की मौत नदी में डूबने से हुई। इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन तहकीकात के दौरान खुलासा हुआ कि यह हत्या का मामला है। एसपी ने बताया कि सोनू की हत्या 14 अगस्त को की गई थी और शव को बाद में नदी में फेंक दिया गया।
इस मामले में चार आरोपियों सनिका मुंडा, मधु मुंडा, काचु मुंडा और जगन मुंडा को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सोटेया गांव के निवासी हैं। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
बताया गया कि सोनू उरांव अपने साथी सनिका मुंडा के साथ मोटरसाइकिल से खूंटी जिला मुख्यालय आया था। शाम को सनिका उसे तोरपा ले गया, वहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद बीयर की बोतल से सिर पर वार कर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है।
एसडीपीओ तोरपा खिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल और अन्य स्थानों से मृतक की मोटरसाइकिल, हत्या में प्रयुक्त टूटी बीयर की बोतलें, मृतक की चप्पल, चार मोबाइल फोन, डिस्पोजल गिलास, सिगरेट के टुकड़े, माचिस की तीलियां, शराब की बोतल का ढक्कन और मृतक के दस्तावेज बरामद किए हैं।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK