Jharkhand Weather : कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय रहा। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। कल यानी 11 अगस्‍त से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। वज्रपात का खतरा भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 10 अगस्‍त, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 11 और 12 अगस्‍त को राज्‍य में अनेक जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 13 और 14 अगस्‍त को राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 11 से 14 अगस्‍त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *