Jharkhand Weather : कल इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय रहा। बीते 24 घंटे में राज्‍य के कई जिलों में अच्‍छी बारिश हुए। कल से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। कई जगह वज्रपात भी होगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 अगस्‍त, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 25-26 अगस्‍त को राज्‍य में अनेक जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 25 से 28 अगस्‍त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 25 अगस्‍त को पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार 28 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *