Jharkhand Weather : कल से लगातार 6 दिन होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। कल यानी 21 अगस्‍त से मौसम फिर बदलेगा। लगातार 6 दिन कई जिलों में भारी बारिश होगी। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले पांच दिनों तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 20 अगस्‍त, 2025 को दी।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 21 से 26 अगस्‍त तक राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 21 से 24 अगस्‍त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 21 अगस्‍त को उत्‍तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 22 अगस्‍त को उत्‍तर, मध्‍य और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 23 अगस्‍त को उत्‍तर-पूर्वी, दक्षिणी-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, गुमला, खूंटी, सिमडेगा,पश्चिमी सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 24 अगस्‍त को उत्‍तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 25 अगस्‍त को दक्षिणी और मध्‍यवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, रांची जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 26 अगस्‍त को दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां के लिए येलो अलर्ट

केंद्र के अनुसार 22 अगस्‍त को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *