Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मानसून सामान्य हो गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में लगातार चार दिन कई जिलों में भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 18 अगस्त, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 19 और 20 अगस्त को राज्य में अनेक जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 21 से 24 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 19 से 22 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 21 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्र के अनुसार 22 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्र के अनुसार 23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्र के अनुसार 24 अगस्त को दक्षिणी और मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, रांची जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK