Jharkhand Weather : कल इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय रहा। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। कल यानी 6 अगस्‍त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। वज्रपात का खतरा भी बरकरार है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 अगस्‍त, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 7 से 11 अगस्‍त को राज्‍य में अनेक जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 12 अगस्‍त को राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 7 से 10 अगस्‍त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 7 अगस्‍त को राज्‍य के दक्षिण और उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 8 अगस्‍त को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र ने राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार 7 अगस्‍त को कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *