Jharkhand Weather : रांची। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया 25 अगस्त को बनने की संभावना है। इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। कई जगह वज्रपात का अलर्ट भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 22 अगस्त, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 23 से 25 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 23 से 25 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 23 अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार 24 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार 25 अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां बहुत भारी बारिश होगी
केंद्र के अनुसार 23 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK