गिरिडीह। झारखंड में चोरों ने गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड में एक शिव मंदिर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने प्रखंड के टुगरूडीह गांव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर सामानों की चोरी कर ली।
बताया गया कि मंदिर के पुजारी रोज की तरह शाम की आरती के बाद मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए। सुबह जब वह मंदिर पहुंचे, तो देखा कि ताला टूटा हुआ है।

अंदर जाने पर इन्वर्टर, माइक, बैटरी, स्टेबलाइजर, लोटा, थाली समेत अन्य सामान गायब मिले। ग्रामीणों की सूचना पर परसन ओपी पुलिस ने मंदिर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।
मुखिया कार्तिक दास, संदीप सिंह, जीतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गणेश तिवारी, पवन तिवारी, मिथिलेश तिवारी, आशीष तिवारी, आमीन तिवारी, मुकंद राम, आदित्य तिवारी, दीपक तिवारी, तपन तिवारी आदि ने पुलिस से मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK