
रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड पुलिस ने 476 खुफिया सूचनाएं पड़ोसी राज्यों के साथ साझा की हैं। इनमें सबसे ज्यादा सूचनाएं बिहार (202) और ओडिशा (116) के साथ साझा की गयी हैं।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ को 107, पश्चिम बंगाल को 47 और उत्तर प्रदेश को 4 इनपुट भेजे गए हैं। वहीं पुलिस ने इस अवधि में कुल 539 खुफिया सूचनाएं टीएमएस पोर्टल पर अपलोड कीं, जो विभिन्न राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा की गईं।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले डेढ़ साल के दौरान, झारखंड पुलिस मुख्यालय को विभिन्न एजेंसियों से कुल 2306 खुफिया सूचनाएं प्राप्त हुईं। ये सूचनाएं टीएमएस पर अलग-अलग प्रकृति की थीं।
वहीं नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस ने 176 सक्रिय नक्सलियों की प्रोफाइल भी पड़ोसी राज्यों के साथ साझा की है।
इनमें ओडिशा के साथ 81, पश्चिम बंगाल के साथ 81, बिहार के साथ 7 और छत्तीसगढ़ के साथ 7 नक्सलियों की प्रोफाइलें शामिल हैं। बताते चलें कि, पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियानों की वजह से माओवादियों का गढ़ कमजोर हुआ है।
नक्सलियों के रणनीतिक मुख्यालयों को ध्वस्त करने और ठिकानों और शिविरों का भंडाफोड़ करने के बाद नक्सलियों ने सारंडा क्षेत्र और ओडिशा सीमा की ओर अपना मूवमेंट बढ़ा दिया है। इनपर पैनी नजर रखी जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj