रांची। नशे की हालत में और तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले सावधान हो जाएं। नहीं सुधरे तो इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जी, हां ठीक पढ़ा आपने। आइए जानें विस्तार से…
नशे की हालत में और तेज रफ्तार से वाहन चलानेवालों की अब खैर नहीं। राजस्व एवं भूमि सुधार व परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने नशे व तेज गति से वाहन चलानेवालों को सख्त चेतावनी दी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि नशे और गति पर अगर नियंत्रण नहीं हो, तो वाहन नहीं चलाएं।
सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में एक्सीडेंट करने पर अब हमेशा के लिए वाहन और वाहन चालकों का लाइसेंस आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल कर दिया जायेगा।
बिरूआ ने कहा कि इसके अलावा न्यायालय द्वारा जो दंड और सजा दिया जायेगा। वह अलग होगा। विभागीय मंत्री ने रविवार को नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए हरमू प्रदेश भाजपा कार्यालय के पास एक फॉच्यूर्नर वाहन से तीन महिलाओं को कुचले जाने के बाद उक्त प्रतिक्रिया दी है।
वहीं इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की घटना के मामले में परिवहन मंत्री बिरूआ ने कहा कि परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसे पता था कि एक लापरवाह वाहन चालक की वजह से ऐसी मृत्यु होगी। उन्होंने कहा कि नशा नाश ही करता है और जरूरत से ज्यादा गति क्षति का मुख्य कारण बनती है।
पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इस मां और उसके परिवार के साथ हम सभी की संवेदनाएं हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है। एक गलती समस्त परिवार बिखेर देती है। जन-जन से अपील है कि आप सभी परिवहन साथी बनें।
अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से वाहन चला रहा हो या उपयोग कर रहा हो, तो तस्वीर लें और मुझे साझा करें। त्वरित कार्यवाही होगी। सभी अपने आस पास के क्षेत्र से अपनी सहभागिता दें और इस मुहिम के माध्यम से समाज को जागरूक करें।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK