
संजय यादव
देवघर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें सदस्यों ने स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास, सुरेश साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, मनोज दास, प्रदीप चौधरी, ललन मंडल, बिपिन यादव, सूरज झा, दिलावर हुसैन, नवसाद, अजय नारायण मिश्र, नीलम देवी, बीरेंद्र सिंह, व्यवसायिक मोर्चा के सुनील चौरसिया, रणजीत केशरी, वरीय नेता सरोज सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने स्व. शिबू सोरेन की आदम कद तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया है। गुरु जी के विषय में जितना भी कहा जाए कम होगा। आज हम सब उन्हीं के प्रताप से अपने आप को झारखंडी कहते हैं। झारखंड निर्माण में दिए गए उनके बलिदान को चिरकाल तक याद किया जाएगा। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर गोपाल दास, उमेश दास, नितिन राऊत, शेखर राऊत, उमेश यादव, मुहम्मद सेफ, संजू मुर्मू, अंशु माला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK