Jharkhand: जंगल में महिला का शव मिला, गले और सिर पर चोट के निशान

अपराध झारखंड
Spread the love

बोड़ाम। जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। बोड़ाम पुलिस ने कुईयानी पंचायत के धोबनी गांव के पास एक सुनसान जंगल से 58 वर्षीय महिला की लाश बरामद की है।

महिला के गले और सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे गांव वालों से सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान धोबनी गांव निवासी भागी सिंह के रूप में हुई है।

महिला के पति का निधन पहले ही हो चुका है और उसका एक बेटा है, जो इस घटना से सदमे में है। पुलिस के अनुसार, भागी सिंह सोमवार सुबह कुईयानी गांव जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK