
देवघर। बड़ी खबर झारखंड के देवघर से सामने आ रही है। देवघर एम्स में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक हुई है।
इस घटना पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। राष्ट्रपति के काफिले (कारकेड) की कुछ गाड़ियों को कार्यक्रम स्थल के बजाय अन्य रास्ते से डायवर्ट कर दिए जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद गुरुवार की रात ही विशेष जांच टीम ने मामले की जांच की। इसके बाद तत्काल प्रभाव से देवघर यातायात थाना के दो पुलिस पदाधिकारियों समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है।
सुरक्षा में हुई इस चूक के बाद विशेष जांच टीम ने रात में ही एम्स परिसर पहुंचकर पड़ताल की और रिपोर्ट सौंपी। इसके आधार पर देवघर यातायात थाना के एक एसआई, एक एएसआई, एक पुलिसकर्मी और झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) के एक जवान को निलंबित कर दिया गया। देवघर पुलिस महकमे में इस कार्रवाई की चर्चा होती रही, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail।com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat।whatsapp।com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK