
चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में गुरुवार को चाईबासा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी मानसुर अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
आरोपी मानसुर अंसारी के खिलाफ 14 अक्टूबर 2020 को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मानसुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस ने मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया था। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK