Jharkhand: खेत में काम कर रही थी महिला, तभी दबे पांव आ पहुंची मौत, मचा कोहराम

झारखंड
Spread the love

पटमदा। जमशेदपुर के पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। चुनीडीह गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खेत में काम कर रही महिला वज्रपात की चपेट में आ गई।

मृतका की पहचान गांव निवासी निमाई सिंह की पत्नी गुणी सिंह सरदार के रूप में हुई। वह धान के खेत में खरपतवार की निराई-गुड़ाई कर रही थी, तभी अचानक बारिश के साथ गिरी बिजली सीधे उन पर आ गिरी।

घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान शाम 4 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुणी सिंह सरदार अपने पीछे 12 वर्षीय बेटे धीरेन सिंह और 8 वर्षीय बेटी नमिता सिंह को छोड़ गई हैं। पति निमाई सिंह ने बताया कि हादसे के समय पत्नी खेत में पूरी तरह व्यस्त थी और अचानक गिरी बिजली ने सब कुछ बदल दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *