जेसीआई रांची ने साइबर क्राइम पर विशेष ट्रेनिंग का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने साइबर क्राइम को रोकने और आम नागरिकों के बीच इसके प्रति सतर्क रहने के लिए अपने कार्यालय में एक विशेष ट्रेनिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्‍य वक्‍ता इंडियन स्कूल ऑफ एंटी हैकिंग के संदीप सेनगुप्ता थे। मुख्य अतिथि तत्काल पूर्व अध्यक्ष (जेएसी जेसीआई जोन-3) श्रीराम अग्रवाल थे।

बताते चलें कि साइबर क्राइम आज के दौर का वो मुखौटा है जिसने ठगी, डकैती और जालसाजी को डिजिटल बना दिया है। हर 10 में से 4 लोग इसका शिकार बन रहे हैं। फिर भी आम जनता के बीच इससे बचने और सतर्क रहने का उपाय बहुत कम है। जेसीआई रांची ने इस मुश्किल से सतर्क रहने के प्रयास को मजबूत करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया।

ट्रेनिंग के दौरान पासवर्ड मैनेजमेंट, क्रेडिट कार्ड ऑथेंटिकेशन, आधार व बायोमेट्रिक लॉक, डार्क वेब, कॉल स्पूफिंग, ओटीपी प्रोटेक्शन, टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन से जुड़े काफी तरीके बताए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण अग्रवाल व विवेक मुरारका ने किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, अभिषेक केडिया, राखी जैन, मनीष रामसिसरिया, मोहित वर्मा, प्रशांत पाटोदिया, आदित्य जालान, तरुण अग्रवाल, रिशव जैन, अनिल अग्रवाल, दीपक पटेल, केतुल पटेल, निशांत मोदी, सौरभ टांटिया, अग्निश मित्रा, अभिनव गर्ग, ऋतिक राज, मयंक चौधरी, सृजन हेतंसरिया, प्रवीण अग्रवाल, अमन पोद्दार, रवि समोता, उदित तुलस्यान, अभिषेक जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *