Jamshedpur: बाजार से सब्जी लेकर लौट रही महिला से चेन स्नैचिंग

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। अपराधियों का हौसला इतना बढ़ गया गया है कि अब लोगों का राह चलना दूभर हो गया है। खासकर महिलाओं का।

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के वृंदावन अपार्टमेंट के गेट के पास सोमवार शाम एक महिला से चेन छिनतई की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। पीड़िता मीरा नारायण ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता मीरा नारायण ने पुलिस को बताया कि वह वृंदावन अपार्टमेंट में रहती हैं। सोमवार शाम वह बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थीं। जैसे ही वे अपार्टमेंट के गेट के पास पहुंचीं, बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से 14 ग्राम की सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए।

महिला के अनुसार दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह कुछ समझ ही नहीं पाईं और युवक आंखों से ओझल हो गए।

घटना के बाद महिला सदमे में आ गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनारी थाना की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *