
- संस्था की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
पिठोरिया। जमीअतुल मोमेनीन चौरासी क़ी कार्यकारिणी समिति की बैठक विलेज ढाबा में मो मजीद अंसारी अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि संस्था का पंजीकरण कराकर बैंक खाता खुलवाया जाएगा। कार्यकारिणी के सभी सदस्य से प्रोत्साहन राशि संस्था के कार्यों के लिए लिया जायेगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर अंकुश एवं व्यक्तिगत कार्रवाई करने का फैसला भी लिया गया।
इस मामले में इमरान क्रांतिकारी द्वारा तत्काल साइबर थाना में एक आवेदन दिया जायेगा। पंचायतों से बैठक कर उपसमिति बनाने की जिम्मेदारी मो लतीफ़ अंसारी को दी गई। 15 दिनों के अंदर कड़रु, पुंदाग, दीपाटोली, इलाहीनगर, हरमू, नगड़ी प्रखंड की सभी पंचायतों में उपसमिति का गठन किया जाएगा।
अंजुमन इस्लामिया, रांची के बायोलॉज में दर्ज मोजाफात के सिलसिले में मंत्री हफीजुल हसन और झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। यदि इन इलाकों के वोटरों को नहीं जोड़ा जाता है, तो आंदोलन किया जाएगा।
रांची अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में वोटर बनवाने में सभी पंचायतों को जागरूक किया जायेगा। संस्था द्वारा कब्रिस्तान, मस्जिद, ईदगाह, मदरसा, इमामबाड़ा के सर्वे के लिए कमेटी गठन कर आगामी बैठक में चर्चा कर फैसला लिया जायेगा।
स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के लिए रिंग रोड, हुसीर मोड़ के पास जगह का चयन किया गया है। झंडा पूर्वाह्न 10.30 में फहराया जायेगा। साथ ही, जमीअतुल मोमेनीन चौरासी के इतिहास की पत्रिका का विमोचन किया जायेगा।
बैठक में अध्यक्ष मो मजीद आलम, सचिव नूर आलम, कोषाध्यक्ष मो अरशद जिया, उपाध्यक्ष मो रिजवान, उपसचिव मो हारीश अंसारी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी जुनैद आलम, कार्यकारिणी सदस्य मो जमील अख्तर, मो लतीफ़ आलम, इजराइल अंसारी, मो नौशाद, आजाद, नुरुल होदा, रमजान अंसारी, मो ताजुद्दीन अहमद, रफ़ीक अंसारी, मो सलामत अंसारी, मो अलाउद्दीन, मो शमीम आलम, अफरोज आलम, इमरान अंसारी, इम्तियाज़ अंसारी, तबारक हुसैन, अब्दुल इमाम अंसारी, तबरेज आलम, मोख्तार अंसारी, मो परवेज आलम और मो अख्तर अंसारी शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK