सांप के काटने से मौत होने पर परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन समिति की विशेष बैठक की

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की विशेष बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इसमें उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रभावित नागरिकों को योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्वरित सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर समितियों का गठन कर आपदा पीड़ितों तक समय पर सहायता पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से वज्रपात से होने वाली क्षति को रेखांकित करते हुए कहा कि नागरिकों को इससे बचने के लिए जागरूक करना अनिवार्य है।

उन्होंने मौसम विभाग से प्राप्त सूचनाओं को समय पर प्रसारित कर लोगों को सचेत करने एवं वज्रपात से बचाव के सुझाव व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के निर्देश दिए।

साथ ही, उपायुक्त ने जहरीले सर्पदंश की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। बताया कि सर्पदंश से मृत्यु होने पर परिजनों को ₹4 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाती है।

इसकी जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को व्यापक जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के सीएससी केंद्रों से सर्पदंश का डेटा एकत्र करने का भी निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी प्रखंड से शून्य सर्पदंश रिपोर्ट प्राप्त होती है, तो संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को शपथ पत्र देकर इसकी पुष्टि करनी होगी।

बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता गुमला, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *