Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 29 अगस्‍त, 2025 का राशिफल

मेष

मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर मिलेंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष

आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

मिथुन

समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

कर्क

दांपत्य संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

सिंह

कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा।

कन्या

परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में विजय होगा।

तुला

दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज नहीं बतायें। मनोबल में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझबूझ से कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

धनु

निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक व कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

मकर

रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुंभ

नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।

मीन

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)