Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 27 अगस्‍त, 2025 का राशिफल

मेष

कारोबार में चल रहे तनाव व आर्थिक मंदी से परेशान रहेंगे। कर्ज संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।

वृष

परिवार के लिए महत्त्वपूर्ण दिन है। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन

माता-पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम के प्रति आलस्य न करें।

कर्क

समय पर काम करना सीखें। व्यापार बदलने का मन होगा। काम पर ध्यान दें। यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह

आर्थिक तनाव के कारण समाज में अपयश होगा। कार्यक्षमता में कमी आयेगी। व्यापार में उधारी अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें।

कन्या

प्रयास करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी रखें। जवाबदारी के कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे।

तुला

नौकरी में प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऋण कैसे चुकाया जाये, इस ओर ध्यान देना चाहिए। विवाद नहीं करें।

वृश्चिक

कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचकर रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु

व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने रोगों से पीडि़त रहेंगे।

मकर

व्यापारिक नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

कुंभ

नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर हो। वाहन सुख संभव है।

मीन

जिम्मेदारी से विमुख नहीं हों। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर बढ़ेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *