
- Horoscope : 11 अगस्त, 2025 का राशिफल
मेष
बिजनेस के मामले में डील बढ़िया रहने वाला है। योजनाएं बेहतर लाभ देंगी। घर में अतिथियों का आना-जाना लगा रहेगा। काम को लेकर ढील बिल्कुल नहीं दें। इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वृष
लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर एतियात बरतें। आर्थिक मजबूत रहने से खुशी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मिथुन
कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। किसी अजनबी की बातों में नहीं आएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा मेहनत पर ध्यान देंगे।
कर्क
मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शान शौकत की चीजों पर पूरा ध्यान देंगे। घर का रिनेवेशन भी कराने की सोच सकते हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।
सिंह
दवाब में आकर कोई फैसला नहीं लें। जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। बिजनेस में मंदी को लेकर टेंशन में थे। वह समस्या भी दूर होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कन्या
बढ़ते खर्चों पर ध्यान देना होगा। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।
तुला
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलेगा। दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई और बहनों से खूब पटेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी।
वृश्चिक
कारोबार में जो चुनौतियां लंबे समय थी, वह दूर हो सकती हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। कामों को कल पर टालने से बचें।
धनु
मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से रूका कोई प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।
मकर
वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बहकाने की कोशिश करेगा। बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। प्रमोशन भी हो सकता है।
कुंभ
बिजनेस कर रहे लोग बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। इससे अच्छा फायदा मिलेगा। पार्टनरशिप में नुकसान उठाना पड़ सकता है। माताजी की सेहत को लेकर एहतियात बरतनी पड़ सकती है।
मीन
काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। मन परेशान रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)