- पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले में हरितालिका तीज पर्व बड़े ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिनों ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा।

सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर मंदिरों और घरों में गौरीशंकर का पूजन कर सुख शांति, वैभव और पति के दीर्घायु होने की कामना की। अधिकांश महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की।
कई महिलाओं ने अपने घरों में केले के पत्तों का मंडप और बालू द्वारा गौरी-शंकर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। पुरोहित बुलाकर विधिवत पूजन किया। महिलाओं ने गौरीशंकर को पुष्प, अक्षत, चंदन, बेलपत्र, प्रसाद, पंचामृत एवं सुहाग सामग्री अर्पित किया।
महिलाओं का मानना है कि शास्त्रों के अनुसार सर्वप्रथम देवी पार्वती ने ही भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को इस व्रत को किया था। इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है। दांपत्य जीवन सुखमय होता है।
तीज व्रत की तैयारी पिछले कुछ दिनों से महिलाएं कर रही थीं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही महिलाएं व्रत की तैयारी में लगी थीं। फूल, बेलपत्र और गुझिया, पेड़किया आदि बनाने में जुटी रहीं। दोपहर में पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से सुहागिन व्रती महिलाओं को हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनाकर पूजा और व्रत को संपन्न कराया।
व्रती महिलाओं ने शाम में पूजा समाप्ति के बाद भजन कीर्तन किया। व्रतियों ने बुधवार की अहले सुबह स्नान ध्यान पूर्णाहुति कर प्रवाह किया। तत्पश्चात पति के हाथों जलपान प्रसाद ग्रहण (पारण) किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK