पूर्व कांग्रेस विधायक के भाई की करोड़ों की संपत्ति जब्त

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

अंकित राज ने यह संपत्ति बालू के अवैध खनन से हुई अवैध कमाई से खरीदी है। अंकित ने अपनी नाजायज कमाई को जायज करार देने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाये हैं।

अंकित राज बड़कागांव के पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का भाई है। वह राज्य के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व बड़कागांव के पूर्व विधायक निर्मला देवी का बेटा है। बड़कागांव इलाके में इस परिवार ने कोयला व अवैध बालू खनन के कारोबार में धाक जमा रखा है। 

बताते चलें कि, ईडी ने पुलिस द्वारा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ दर्ज 16 प्राथमिकी को ईसीआइआर के रूप में दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी।

इसमें अंबा के पारिवारिक सदस्यों पर रंगदारी, जमीन कब्जा करने, प्रतिबंधित संगठन चलाने और खनिजों का अवैध व्यापार करने सहित अन्य गंभीर व अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप हैं।

मामले की जांच के दौरान इडी ने 12-13 मार्च 2024 और चार जुलाई 2025 को अंबा प्रसाद के पारिवारिक व उनसे संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापामारी की थी। छापेमारी के बाद 18 जुलाई को माइनिंग ऑफिस का सर्वे किया था।

जांच में पाया गया कि सोनपुर घाट का माइनिग लाइसेंस 2019 में समाप्त हो गया था। इसके बावजूद अंकित राज द्वारा प्लांडू, दामोदर नदी से अवैध तरीके से बालू निकाला जाता रहा।

अवैध तरीक़े से निकाले गए बालू कि बिक्री के लिए ऐसा तरीका अपनाया गया, जिसमें उसे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके। बालू के इस अवैध कारोबार से उसने 3.12 करोड़ रुपये की अवैध कमायी की। इससे अर्जित संपत्ति का पता लगाने के बाद 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गयी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK