आईआईएम रांची में फूड फेस्टिवल का आयोजन, विदेशी अतिथि प्रोफेसर को दी विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। आईआईएम रांची में मेडिटेरेनियन (ग्रीक) फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विदेशी अतिथि प्रोफेसर डॉ. आंद्रियास मसौरास (एसोसिएट प्रोफेसर,  कम्युनिकेशन एंड मार्केटिंग, डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन एंड क्रिएटिविटी, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज, नेपोलिस यूनिवर्सिटी, पाफोस, साइप्रस) को विदाई भी दी गयी।

आईआईएम रांची में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. मसौरास ने कम्युनिकेशन एंड मार्केटिंग से जुरे अपने नुभव सांझा किये। उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार विभिन्न विषयों पर शोध के लिए प्रोत्साहित किया। इसके लिए उन्हों समय समय पर वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान की।

आईआईएम रांची में उनका यह योगदान “आईआईएम रांची@2030 स्ट्रेटेजिक प्लान” के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक शैक्षणिक सहभागिता को बढ़ावा देने की पहल थी। विदाई समारोह में वरीय प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद थे। प्राध्यापकों ने डॉ. मसौरास के अकादमिक योगदान, सहयोग और अंतर-सांस्कृतिक शिक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

मेडिटेरेनियन (ग्रीक) फूड फेस्टिवल में ग्रीक एवं मेडिटेरेनियन स्वाद से लबरेज फ़ूड मेन्यू परोसा गया। इसमें डेट शेक, टस्कन वेज सूप, ग्रीक होरियाटिकी सलाद, फलाफल, हम्मस, मेडिटेरेनियन पास्ता, ग्रीक स्टाइल वेज पुलाव, दोपियाजे आलू, कोकोनट चिकन पी करी, पीटा ब्रेड व अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *