संजय यादव
देवघर। स्थानीय केकेएन स्टेडियम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इसके अलावे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जैप-5 के जवानों की टुकड़ी सहित महिला/पुरूष पुलिस जवान, गृह रक्षा वाहिनी कैडेरों, स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सार्जेन्ट मेजर ने पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत परेड का पूर्वाभ्यास पूर्व से ही चल रहा था, जिसके तहत् बुधवार को अंतिम अभ्यास किया गया। इस दौरान मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय ध्वजारोहण के लिए मुख्य समारोह के साथ-साथ संध्या पहर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखंड की कला संस्कृति एवं इतिहास के साथ-साथ देश की गौरवशाली गाथा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
मौके पर जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, हेडक्वार्टर डीएसपी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK