Fact Check : पटना। बैंकों की ओर से लोगों को अकाउंट का KYC कराने को कहा जाता है। एक खबर आई कि KYC नहीं करने पर बैंक अकाउंट बंद हो जाएंगे।
दरअसल KYC प्रक्रिया लोगों की पहचान और पते को सत्यापित करती है, जिससे पहचान की चोरी और स्कैम जैसे धोखाधड़ी वाले प्रयासों को कम करने में मदद मिलती है।

यह अवैध गतिविधियों, जैसे मनी लॉन्ड्रिंग (काले धन को सफेद करना), रिश्वतखोरी और आतंकवाद को वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसी आपराधिक गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
KYC यह सुनिश्चित करता है कि बैंक कानूनी और नियामक आवश्यकताओं का पालन करें, जो वित्तीय संस्थानों को भारी दंड से बचाता है।
KYC प्रक्रिया सभी मौद्रिक लेनदेन को वैध और पारदर्शी बनाती है, जिससे वित्तीय प्रणाली सुरक्षित रहती है।
हिंदुस्तान अख़बार (बिहार संस्करण) की एक खबर में बताया गया है कि 30 सितंबर तक KYC अपडेट नहीं करने पर जनधन खाते बंद हो जाएंगे।
पीआईबी ने इस खबर को भ्रामक बताया है। बताया है कि KYC जरूरी है। हालांकि KYC अपडेट नहीं किया जाता है तो खाता बंद नहीं होगा।
ये है भ्रामक खबर

यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK