नीरजा सहाय डीएवी में चला ‘हर घर तिरंगा’ जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। भारत सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्या किरण यादव के मार्गदर्शन में कांके चौक से गोशाला तक विद्यालय के बच्चों ने साइकिल रैली के माध्यम से जन जागरुकता फैलाने का कार्य किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि अमृत काल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2025, राष्ट्रीय ध्वज को हर भारतीय के घर तक पहुंचाने वाला एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। यह हमारी साझा पहचान, स्वतंत्रता और एकता का एक भव्य उत्सव है, जो तिरंगे की भावना से ओत-प्रोत है। यह केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के सामूहिक गौरव और आकांक्षाओं का जीवंत प्रतिनिधित्व है।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजय सिंह, खेल प्रशिक्षक उपेंद्र कुमार, सुदीप चक्रवर्ती, अनुराग मिश्रा, दुष्यंत सिंह, सुशील कुमार व निलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK