डॉ पी नैयर झारखंड प्रदेश कांग्रेस स्वास्थ्य कमेटी के चेयरमैन मनोनीत

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने डॉ पी नैयर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (स्वास्थ्य विभाग) का चेयरमैन मनोनीत किया है। उनका यह मनोनयन पार्टी के प्रति उनकी गहन निष्ठा एवं कर्मठता के दृष्टिगत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ पी नैयर पर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वह्न पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करेंगे। संगठन की मजबूती में अहम् भूमिका अदा कर प्रदेश में सभी स्तरों पर कमेटी गठन का काम यथाशीघ्र पूरा करेंगे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (स्वास्थ्य विभाग) का चेयरमैन मनोनीत होने पर डॉ नैयर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, सह प्रभारी डॉ सिरीवेला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बेहतर कार्य कर संगठन को मज़बूत करेंगे।

डॉ नैयर के चेयरमैन मनोनीत होने पर अभिलाष साहू, राकेश सिन्हा राजन वर्मा, डॉ आरसी प्रसाद, डॉ प्रणय सिंह संजय कुमार, डॉ संजीव कुमार डॉ मनोज कुमार, डॉ अरविन्द पांडे, डॉ इस्तियाक अंसारी, डॉ राज कुमार, डॉ जेके भगत, डॉ आशीष भगत, डॉ शायद मासूम, डॉ विकास गुप्ता, डॉ एमके चौधरी, डॉ मोहम्मद सोहाद, सौरव कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ इरशाद खान, डॉ अनुज कुमार, डॉ छवि खान,

डॉ राकेश सिंह, डॉ आरुषि, डॉ प्रगति कुमारी, डॉ समीर राज चौधरी, आलमगीर आलम, अफरोज आलम, सब्बीर अंसारी, अभिमनु यादव आदि ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *