रांची। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025’ का आयोजन किया गया है। इस समारोह का आयोजन वाईएसएस फाउंडेशन कर रहा है। मौके पर रांची की लेखिका डॉ. मेघा रानी को सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष पुरस्कार चयन प्रक्रिया अत्यंत निष्पक्ष और पारदर्शी रही। इसका नेतृत्व सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की उच्चस्तरीय समिति ने किया, जिनकी देखरेख में देशभर से 100 विशिष्ट व्यक्तित्वों का चयन किया गया।
चयनित व्यक्तियों ने समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, साहित्य, संस्कृति और ग्रामीण विकास जैसे विविध क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दिया है। कार्यक्रम में विशेष रूप से वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
रांची, झारखंड की लेखिका डॉ. मेघा रानी को इस वर्ष उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. मेघा रानी पिछले सात वर्षों से साहित्य के माध्यम से समाज में जागरुकता और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त रूप में प्रस्तुत कर रही हैं। उनका लेखन नारी विमर्श, सामाजिक यथार्थ, और कृष्ण भक्ति जैसे विषयों को समर्पित रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK