- प्रतियोगिता में 8 प्रक्षेत्रों की टीमें ले रही हैं हिस्सा
रांची। मेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में 33वें नेशनल आर्चरी मीट-2025 का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को किया।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी जैसी पारंपरिक और गौरवशाली खेल विधा भारत की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है। यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि देश के विभिन्न प्रक्षेत्रों से आए प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

उपायुक्त ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत या हार से परे खेलों में भागीदारी ही सबसे महत्वपूर्ण है। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करें।
नवोदय विद्यालय समिति, पटना द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 8 प्रक्षेत्रों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, शिलांग और पटना की टीमें शामिल हैं। ब्वॉयज और गर्ल्स कैटेगरी मिलाकर कुल 192 प्रतिभागी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 21 अगस्त को होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK