- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चों को किया पुरस्कृत
संजय यादव
देवघर। केकेएन स्टेडियम में उपयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते कई साल देवघर जिला के लिए उपलब्धियों का वर्ष रहा है। जिला प्रशासन, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसमें कई विभाग एवं उनकी योजनायें शामिल हैं।
उपायुक्त ने कहा कि देवघर बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी है। यह ज्ञान और तपस्या की भूमि है। सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखती है। राजकीय श्रावणी मेला, 2025 सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। राजकीय श्रावणी मेला में लगभग 55 लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। उक्त अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एआई और मानव संसाधन के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी गई। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का सम्पूर्ण ध्यान रखते हुए आवश्यक नागरिक सुविधायें उपलब्ध करायी गई।
श्री लकड़ा ने कहा कि आज इस महत्वपूर्ण दिवस पर समस्त जिलावासी व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का मुकाबला करने और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रण लेते हैं। हम अपने अतीत में किए गए गलतियों से सीख कर, वर्तमान में अच्छे उपायों और आदतों को अपने जीवन शैली एवं दिनचर्या में अपनायें, जिससे प्रकृति का संरक्षण एवं मानव सभ्यता का विकास हो सके। इस तरह हमसब अपने-अपने प्रयासों से एक बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
शांति एवं एकता के माहौल में हम देवघर के विकास को शिखर तक पहुंचाने का संयुक्त प्रयास करते रहेंगे। उपलब्ध संसाधनों में हम बेहतर प्रयास कर अधिक से अधिक प्रगति कर सकें। साथ ही, देश और समाज को और बेहतर बना सकें, यही हमारा लक्ष्य है। इस तरह हमसब एक सच्चे देशभक्त एवं आदर्श नागरिक होने का परिचय दे सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों को प्रशस्ति देकर पुरस्कृत किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK